देवेंद्र नाथ महतो ने को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से गया रोका, रांची के सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2026

devendra mahto png Medium

रांचीः सदर अस्पताल में अनशन पर बैठे छात्र नेता जयराम महतो और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हुई है । तिरंगा यात्रा में शामिल होने की जिद कर रहे देवेंद्र महतो को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों से उलझ गए जेएलकेएम नेता । देवेंद्र महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने से रोक दिया । 

15 अगस्त की सुबह जैसे ही पुलिस को खबर मिली को देवेंद्र नाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं वैसे उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई और अस्पताल के वार्ड पर रोकने की कोशिश की । इस दौरान देवेंद्र महतो को दरवाजे से बाहर आने से रोका गया तो जबरन बाहर निकलने की कोशिश करने लगे । इसी बीच समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की । हांलाकि पुलिस ने संयम बरतते हुए सख्ती नहीं की और देवेंद्र महतो को अस्पताल से बाहर जाने से रोक दिया गया है । हांलाकि इस दौरान देवेंद्र महतो लगातार कोशिश करते रहे कि किसी तरह अस्पताल से बाहर निकल तिरंगा यात्रा में शामिल हो जाया जाए ।

See also  उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-'राहुल गांधी को फायदा हुआ'

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now