विधानसभा घेराव मामले में दर्ज हुई FIR, 100 नामजद और 500 अज्ञात बनाए गए आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2026

विधानसभा घेराव मामले में दर्ज हुई FIR, 100 नामजद और 500 अज्ञात बनाए गए आरोपी

RANCHI: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई की। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन पर हमला किया गया।
इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने छात्रों पर पत्थरबाजी करने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर रांची पुलिस ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी में 100 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है, जबकि करीब 500 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कामकाज में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी, हाथापाई और मारपीट करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी लगातार छात्रों को आगे बढ़ने से रोकते रहे। इसके बावजूद स्थिति बिगड़ गई और पुलिसकर्मियों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई।
पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर भी चलाए गए, जिससे कई जवान घायल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान भाजपा के करीब 102 नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए भाजपा नेताओं को बाद में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जिस प्रकार का आदेश या निर्देश प्राप्त होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  फुटपाथ पर पत्नी की लात-घूंसों पिटाई, मथुरा कोर्ट पहुंचे दंपती के बीच लड़ाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now