लोहरदगा में गूंजा आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान का जयघोष,विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने कहा—संस्कृति और पहचान की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2026

लोहरदगाः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का शनिवार को लोहरदगा परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पुराना नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए लोहरदगा पहुंचे थे। लोहरदगा परिसदन पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026 08 09 at 8.19.59 PM

इस दौरान झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात की तथा जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष को लोहरदगा जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की वस्तु स्थिति से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे प्रयास रत हैं। उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, रोजगार, आदिवासी एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति तथा जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी भी दी। उन्होंने लोहरदगा के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा स्तर से आवश्यक पहल की अपेक्षा जताई। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पार्टी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

See also  फर्जी वॉट्सअप के बाद अब फर्जी फेसबुक आईडी पलामू DC के नाम से बनाई गई, कई लोगों को भेजा गया फ्रेंड रिक्वेस्ट

WhatsApp Image 2026 08 09 at 8.20.00 PM

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास को गति देना है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य निरू शांति भगत, जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिलाध्यक्ष अजय उराव कुडू अध्यक्ष संकर उराव किसको प्रखंड अध्यक्ष बिनेस गुप्ता सेंहा अध्यक्ष राजकिशोर राम अफरोज आलम भंडारा अध्यक्ष परवेज आलम कैरो अध्यक्ष सजाद आंसरी हसनैन खलीफा अख्तर अंसारी इसरार अहमद, इंजीनियर जफर इकबाल जयप्रकास शर्मा लालू लोहरा पंकज भगत सुमन कुमार आदित्य कुमार बिजय रोशन ठाकुर मोनू ठाकुर बिजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026 08WhatsApp Image 202

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now