मधुबनी में मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2026

मधुबनी में मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत

मधुबनी :बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी-रहिका स्टेट हाईवे पर बेनीपट्टी के सरिसब गांव स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप के पास रविवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह के करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी नवटोली गांव निवासी पच्चू साह की 42 वर्षीया पत्नी रीता देवी, उसी गांव के राजू महतो की 40 वर्षीया पत्नी किरण देवी और अरुण झा की 70 वर्षीया पत्नी फूलदाई देवी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, छह महिलाओं का एक समूह रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी रास्ते से गुजरता था, जिसमें ये तीनों महिलाएं भी शामिल थीं। रविवार की सुबह भी सभी महिलाएं मॉर्निंग वॉक के बाद वापस घर लौटने के क्रम में स्टेट हाईवे के किनारे से जगदंबा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थीं।इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक काले रंग की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही तीनों महिलाओं की जान चली गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
सड़क जाम और प्रशासनिक प्रयास
हादसे के बाद जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सड़क के दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर की दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।परिजनों और स्थानीय लोगों के गुस्से के कारण एक शव को सड़क से उठाने से मना कर दिया गया।
सूचना मिलते ही बेनीपट्टी और अरेर थाने की पुलिस के साथ-साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने और सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद धकजरी नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

See also  गिरिडीह में CBI की बड़ी कार्रवाईः CGST के अधीक्षक और निरीक्षक 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now