RANCHI: झारखंड में पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आंदोलनरत JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशक जाह्नवी सिंह ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की उचित एवं न्यायपूर्ण मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिलना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए अभ्यर्थियों की चिंताओं का समाधान करेगी।

उन्होंने आंदोलनरत युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत का सम्मान होना चाहिए तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान आवश्यक है।



इस अवसर पर आंदोलन में सक्रिय लोगों ने जाह्नवी सिंह द्वारा दिए गए नैतिक समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग युवाओं के संघर्ष को और अधिक मजबूत करेगा।







