JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात,कहा- भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहती है सरकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात,कहा- भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहती है सरकार

रांची: झारखंड में छात्रों के आंदोलन से राजनीति में हलचल मची हुई है। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहे इस आंदोलन में आज सरकार और विपक्ष दोनों की तरफ से वार्ताएं हुई हैं।इसी कड़ी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस घोटाले की जांच सीबीआई को नहीं दे रही है।इसका मतलब है कि सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को बचाना चाहती है। मरांडी ने बीजेपी के तरफ से आंदोलन को समर्थन का भरोसा दिया है।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 5.41.25 PM

बाबूलाल मरांडी ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा आंदोलन की पृष्ठभूमि एवं छात्रों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की। मरांडी ने छात्रों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा व्यक्त की।मौके पर उपस्थित छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी को अपनी प्रमुख मांगों से संबंधित मांग-पत्र भी सौंपा तथा जेपीएससी-जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, विवादित परीक्षा एजेंसी एवं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांगों से उन्हें अवगत कराया।
सरकार ने दिया बातचीत का प्रस्ताव
वहीं, SDO कुमार रजत ने छात्रों मुलाकात कर बातचीत का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि छात्र 5 लोगों का डेलीगेशन बना लें, जिससे उनकी बातचीत सरकार के साथ कराई जा सके।
सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने बातचीत की सहमति तो जताई, लेकिन कहा कि बातचीत बंद कमरे में नहीं होगी। उनका कहना है कि बातचीत मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

See also  कोहरे ने रोकी रफ्तार, राजधानी समेत कई ट्रेन घंटों लेट, यात्री हो रहे है परेशान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now