सरायकेला-खरसावां से 22 लाख के इनामी माओवादी मदन महतो, रवि और मीणा गिरफ्तार,AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

सरायकेला-खरसावां से 22 लाख के इनामी माओवादी मदन महतो, रवि और मीणा गिरफ्तार,AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

सरायकेला-खरसावां: नक्सल के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में संयुक्त अभियान चलाकर 22 लाख रुपये के कुल इनामी तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार और उसकी पत्नी 2 लाख रुपये की इनामी मीणा शामिल हैं। तीनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित थे और नक्सली संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल, अन्य हथियार तथा नक्सली गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और सामान भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 9.56.57 AM
सटीक सूचना पर सर्च ऑपरेशन से शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार (पिता- राम सिंह उर्फ फौजी सिंह, निवासी- रेंगाडीह, टोला बेनाडीह, थाना नीमडीह, सरायकेला-खरसावां) कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर स्थित धर्मेन्द्र सरदार के घर आया हुआ है। इस इनपुट पर सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ‘कॉर्डन एंड सर्च’ ऑपरेशन चलाया और रवि सरदार को धर दबोचा।

See also  झारखंड में से'क्स वर्कर की होम डिलेवरी, पुलिस की कार्रवाई पर बदल रहे इलाके

WhatsApp Image 2026 08 05 at 9.56.59 AM
कड़ाई से पूछताछ में खुले अन्य ठिकानों के राज
रवि सरदार से कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के कांदेरबेड़ा स्थित बुंगरून उर्फ गोपी पहाड़िया के मकान में छापेमारी की. इस कार्रवाई में दो अन्य इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 9.56.57 AM 1
मदन महतो उर्फ शंकर: पिता- स्व. बंकिम महतो, निवासी- करमसोल, थाना सालबनी, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
रैंक: रीजनल कमेटी मेंबर
इनाम: 15 लाख रुपये
मीना: पति- बीरेन सिंह उर्फ सागर सिंह, पिता- स्व. सुकू पहाड़िया, निवासी- आमकोचा, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) इनाम: 2 लाख रुपये

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now