चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार को मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ही रेप के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ ने उसके पिता की भी पिटाई की।इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मृतक की पहचान मो. एमरोज (25) के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात 10 बजे युवक ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था।अपहरण के बाद नाबालिक को दो दिनों तक अपने घर में रखा व उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित इमरोज अंसारी को उग्र ग्रामीणों ने उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान आरोपित के पिता को भी खंभे से बांधकर पीटने का आरोप है।घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि भीड़ का यह तांडव पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को समझाने और आरोपित को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उग्र भीड़ के आगे उनकी एक न चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा गया।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
चतरा में नबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस बचाती रही, लोग पीटते रहे@JharkhandPolice @ChatraPolice pic.twitter.com/CBL06IVlcb
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 5, 2026
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप युवक पर लगाया गया। मंगलवार सुबह लड़की के घर लौटने और परिजनों को आपबीती बताए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों की भीड़ ने युवक को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर पीटा।युवक के पिता के साथ भी मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें मॉब लिंचिंग की इस घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।वहीं, अफवाहों के जरिए तनाव फैलाने की कोशिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और बिना पुष्टि किसी सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।
बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है: एसडीपीओ
एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि छात्रा ने पूछताछ में दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बतायी है। जिसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि घटना के बाद भीड़ ने युवक की पिटाई से मौत हुई है। मृतक युवक इससे पूर्व भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था।





