झारखंड में JPSC-JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर BJP सांसदों का विरोध प्रदर्शन, संसद भवन परिसर में की नारेबाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2026

झारखंड में JPSC-JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर BJP सांसदों का विरोध प्रदर्शन, संसद भवन परिसर में की नारेबाजी

रांचीः नीट पेपर लीक के बाद अब झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष द्वारा नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरने के बाद अब बीजेपी झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साध रही है। संसद परिसर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झारखंड से आने वाले लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच और दोषियों पर कठोर कारवाई करने की मांग की।


झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने संसद भवन परिसर में नारेबाजी करने के बाद कहा कि “राज्य में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। पिछले 6 वर्षों से लगातार परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, चाहें JPSC की बात हो, JSSC की बात हो…उत्पाद सिपाही भर्ती की परीक्षा में तो 19 बच्चों की मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी वहां(झारखंड में) मुंह क्यों बंद करके रखती है? कांग्रेस का झारखंड में मुंह बंद क्यों है? JMM जांच क्यों नहीं करवा रही है? CID जो राज्य सरकार की ही एजेंसी है, उसके माध्यम से जांच हो रही है… इससे पहले भी (CID के माध्यम से) जो शराब घोटाले में जांच हुई, उस घोटाले को खत्म करने का प्रयास किया गया…कांग्रेस पार्टी ने जब-जब समर्थन देकर राज्य में सरकार बनाई है, तब-तब झारखंड के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया गया है… हम मांग करते हैं कि जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को सरकार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए…इस देश में दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। हम मांग करते हैं कि उन परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच हो…”


वहीं इस मामले पर सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पेपर लीक मामले पर कहा, "अभी केवल CID जांच हुई है, लीपापोती चल रही है, JPSC के अध्यक्ष का इस्तीफा। JMM के महासचिव की पत्नी खुद इसकी(JPSC) सदस्य हैं। अभी तक उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। इस मामले की JMM लीपापोती करना चाहती है... कांग्रेस में इतनी हैसियत नहीं है कि वे वहां(झारखंड) जाएं और इस विषय को उठाएं..."

See also  RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान- 'अहंकार ने बीजेपी को 240 पर रोका, राम विरोधी को 234 पर, ये प्रभु का न्याय है'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now