केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लोहरदगा कांग्रेस का जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े, बोले- युवाओं के संघर्ष की हुई जीत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लोहरदगा कांग्रेस का जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े, बोले- युवाओं के संघर्ष की हुई जीत

लोहरदगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोहरदगा में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया। राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इसके बाद पावरगंज चौक पहुंचकर पटाखे फोड़े और नारेबाजी करते हुए इसे छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में उठी आवाज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का यह परिणाम है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लंबे समय तक अनसुना नहीं किया जा सकता।

a 2

जनता के दबाव के आगे सत्ता को झुकना पड़ा” : सुखैर भगत
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सामने आए परीक्षा घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक लगातार उठाया और छात्रों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के संघर्ष और जनदबाव को अंततः स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने इस आंदोलन की सफलता पर छात्र-युवा शक्ति और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

See also  लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला, दो की मौत, छह घायल

b 2

देश का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक : नेसार अहमद
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि देश का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति पहले से अधिक सजग है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। यह जीत उन सभी विद्यार्थियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया।

c 2

जश्न कार्यक्रम बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
जश्न कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सदरुल अंसारी, रविन्द्र सिंह खेरवार, जिला प्रवक्ता मुस्ताक अहमद, नूर अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, सत्यदेव भगत, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, युवा प्रदेश महासचिव इमरान आज़ाद, विशाल डूंगडूंग, संजर अंसारी, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव हाजी सिकंदर, माले नेता महेश सांवरिया, सवाहरत हुसैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक संदीप गुप्ता, ओबीसी स्टेट कोऑर्डिनेटर संतोष महतो, संगीता उराँव, सुशीला देवी, सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, राजू कुरैशी, सहादत हुसैन, तारिक अनवर, इमरोज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अब्बू रेहान, आफताब अंसारी, सेराज अंसारी, सरीफ अंसारी, रेहान अख्तर, माज अंसारी, परवेज अंसारी, असलम अंसारी, मुसनीफ खान, अयाज अहमद लड्डन, रहमत अंसारी, गोल्डेन कुरैशी, कल्लू एजेंट, महेश सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

See also  लोहरदगाः 5 नवंबर को राजनाथ सिंह आजसू के लिए मांगेंगे वोट , 8 को राहुल गांधी का कार्यक्रम संभव

d 2e 2f 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now