रांचीः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सुरक्षा काफिले में एक गाड़ी बढ़ा दी गयी है। अब वित्त मंत्री की सुरक्षा में तीन स्कॉट गाड़ियां चलेंगी। इसे लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा के आदेश के बाद आईजी प्रोविजन ने पत्र जारी कर दिया है। वित्त मंत्री के काफिले में तीन बोलेरो जीप साथ चलेंगी।
मामले में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से ही मामले का पटाक्षेप हुआ। मुख्यमंत्री का आभार है कि उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू उग्रवाद प्रभावित इलाका रहा है। अपराधियों का गढ़ रहा है। मैने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा मानकों के आधार पर सवाल उठाया था। नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं थी। इससे पहले विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री के काफिले से एक गाड़ी वापस लेने से संबंधित, पत्र भेजा था। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और वित्त मंत्री नाराज हो गये। नाराज वित्त मंत्री ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित स्कॉट की गाड़ी लौटा दी थी। सुरक्षाकर्मी दूर से ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे।


