जमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ का गबन, पूर्व सीनियर मैनेजर और गोल्ड लोन ऑफिसर पर केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ का गबन, पूर्व सीनियर मैनेजर और गोल्ड लोन ऑफिसर पर केस

जमशेदपुरः आजानगर के बामनगोड़ा स्थित केनरा बैंक के कबीर मेमोरियल ब्रांच में 1.10 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद बैंक के बिष्टुपुर स्थित रीजनल कार्यालय के एम रामानाथन के बयान पर आजादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर मो. शारिब, गोल्ड लोन ऑफिसर रिया घोष, सूरज टुडू और तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अनुज तोप्पो को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि बैंक से गोल्ड लोन के नाम पर 12 जून 2024 से 18 जून 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये का गबन किया गया। बैंक के ऑडिट में यह गबन सामने आया, जिसके बाद मामला थाना पहुंचा।
इधर मामले को लेकर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से शिकायत मिली है। मामले में बैंक कर्मी से पूछताछ भी की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  जयराम महतो ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की कार्रवाई की मांग, BDO पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोप को लेकर लिखी चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now