DESK: सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए थे। फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। नामची जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) की तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। जिला प्रशासन के मुताबिक, सुरंग में जहरीली मीथेन गैस, संकरा रास्ता और कम दृश्यता बचाव अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं।
Namchi, Sikkim: Search and rescue operations are continuing to evacuate the workers trapped inside the under-construction tunnel of the National Hydroelectric Power Corporation Limited (NHPC) Teesta Stage VI Hydroelectric Project at Samardung, Jholungey, under Namchi District.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
सुरंग के अंदर मीथेन गैस में विस्फोट होने के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे सुरंग का एक हिस्सा बंद हो गया और 27 से ज्यादा मजदूर अंदर फंस गए। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.जानकारी के मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 1.5 किलोमीटर तक मीथेन गैस जमा हो गई थी। गैस को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान विस्फोट हुआ, जिसके बाद सुरंग का रास्ता मलबे से बंद हो गया। हादसे के बाद कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई मजदूर अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।
कई जवानों को सांस लेने में दिक्कत
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि, सुरंग के अंदर जहरीली गैस, ऑक्सीजन की कमी और बेहद कम दृश्यता के कारण बचाव अभियान में भारी मुश्किलें आ रही हैं। शुरुआती रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड के कई जवानों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद अभियान रोकना पड़ा। हालांकि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


