अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की,CJP डेलिगेशन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा, संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2026

अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की,CJP डेलिगेशन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा, संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

डेस्कः कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। संसद भवन के एंट्री गेट को बंद कर दिया गया है। इसी बीच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। इसके बाद द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की सोमवार को मुलाकात हुई है।


सीजेपी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को अपने मांगों की सूची सौंपी।नड्डा संग मीटिंग के बाद बोले CJP प्रतिनिधि-‘हमारी बातों को अच्छे सुना गया’,सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देगी’समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे’। सुरक्षा बलों ने दोपहर तक संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और कनॉट प्लेस को भी खाली कराया।कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, “हमने जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की। बैठक के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं। पहली, सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए… दूसरी, हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें; उन्हें या तो कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए या वे खुद इस्तीफा दें। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तीसरी, हमारी मांग है कि NEET की तैयारी करने वाले उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिनमें से 20 से ज़्यादा छात्रों की मौत हो चुकी है। हम इन्हीं मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिले।”


जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते हुए डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा, ‘ये भूख हड़ताल का टूटना नहीं है, बल्कि संघर्ष के इस रूप का खात्मा है।’ वहीं, एक्ट्रेस शबाना आजमी ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा था,’एक पीढ़ी के रूप में हम आज के युवाओं के लिए अच्छा करने में असफल रहे, लेकिन आप लोगों ने हमें आगे का रास्ता दिखाया है।’


जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘एक व्यक्ति एक जायज़ मकसद के लिए लड़ रहा है और पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर है। सरकार को थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. इंसानी ज़िंदगी और ये मुद्दे, दोनों ही बराबर अहमियत रखते हैं। सरकार ऐसे आंदोलनों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और CRPF जैसी पुलिस फ़ोर्स का इस्तेमाल कर रही है। ऐसा लगता है कि यह सरकार किसी अलग ही दुनिया में जी रही है और कोई उन्हें सही रास्ते पर नहीं ला सकता।’


संसद भवन के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि युवाओं पर आंसू गैस छोड़ना बंद कीजिए। दमन की बजाय संवाद का रास्ता चुनिए।

See also  फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज, घर के बच्चों के बीच बांटा सत्तू, लगी लंबी लाइन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now