रांची के तुपुदाना में नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने नहीं, 14 ने किया था दुष्कर्म, पुलिस जांच में खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2026

रांची के तुपुदाना में नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने नहीं, 14 ने किया था दुष्कर्म, पुलिस जांच में खुलासा

रांचीः तुपुदाना ओपी क्षेत्र के भगवान होटल के पीछे गत नौ जुलाई को नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामना सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को रातू के काठीटांड से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों गणेश बैठा, कुणाल उरांव और ऋतिक उरांव को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि पांच नाबालिग आरोपियों को प्रोबेशन होम भेजा गया है। इस मामले में इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ज्ञात हो कि दो नाबालिग लड़कियों का नौ जुलाई को अपहरण किया गया था और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर आरोपी भाग गये थे।
दूसरे आरोपियों ने उन दोनों के साथ 10 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए छह आरोपियों में चार बालिग व दो नाबालिग थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को दोनों नबालिग लड़कियों को स्मार्ट सिटी घूमने ले गये थे और भगवान होटल के पीछे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर वे भाग गये थे। इसके बाद 10 जुलाई को दूसरे आरोपियों इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया, तब एक पीड़िता ने वहां से भाग कर पुलिस को सूचना दी थी। तुपुदाना ओपी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) शशिकांत ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लड़कियों को कमरे से मुक्त कराया और मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।बाद में, पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने पहली वारदात को अंजाम देने वाले अन्य तीन आरोपियों को भी तुपुदाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

See also  बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now