मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को दिये निर्देश, SIR के दौरान कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में वंचित न रह जाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2026

MMDR Act को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी, हेमंत सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) का काम चल रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में नागरिकों के बीच जानकारी का अभाव देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अंदेशा भी जताया जा रहा है। सरकार और निर्वाचन आयोग के स्तर पर एसआईआर को बेहतर करने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से झारखंड जनाधिकारी महासभा की ओर से एसआई को लेकर आदिवासी क्षेत्रों में नागरिकों के नाम कटने की आशंका जताने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी जिलों के उपायुक्त को निर्देश देते हुए लिखा कि झारखंड के सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में वंचित न रह जाए। गणना प्रपत्र भरने की सही जानकारी प्रत्येक घर तक पहुँचे तथा सभी BLO को निरंतर प्रशिक्षण एवं सेंसिटाइजेशन दिया जाए।

See also  कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की इंटरकास्ट मैरिज से नाखुश थी मां, हत्या के आरोप में पत्नी और बेटी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.54.29 PM
नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा समय-सीमा के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम न रहे – इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार चलायें।
बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों, आदिवासी समुदायों एवं राज्य से बाहर रह रहे झारखंडियों तक भी आवश्यक सूचना पहुँचाने के विशेष प्रयास करें। BLO द्वारा नागरिकों के साथ विनम्र, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now