बिहार में 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अभय कुमार सिंह-दिवेश सेहरा को मिली नई जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

बिहार में 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अभय कुमार सिंह-दिवेश सेहरा को मिली नई जिम्मेदारी

पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों (Bihar IAS Transfer) को नई जिम्मेवारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वह सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।इस फेरबदल में ग्रामीण कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, खेल, उच्च शिक्षा और कृषि विभाग शामिल हैं।
देवेश सेहरा बने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव
2005 बैच के IAS अधिकारी देवेश सेहरा का भी विभाग बदल दिया गया है। वे पहले ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत थे। अब उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अगले आदेश तक वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
दीपक आनंद को सौंपी गई खेल विभाग की कमान
2007 बैच के IAS अधिकारी दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद से हटाकर खेल विभाग का नया सचिव बनाया गया है।अब वे राज्य के खेल विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजीव रौशन को शिक्षा और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार
2010 बैच के IAS अधिकारी राजीव रौशन फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं। उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा वे वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे।
रचना पाटिल को कृषि विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल, जो अभी वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अगले आदेश तक कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
धर्मेंद्र कुमार को भी मिली नई जिम्मेदारी
सरकार ने धर्मेंद्र कुमार को शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है. इस फैसले के साथ शिक्षा विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।
इनायत खान का भी ट्रांसफर
बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक इनायत खान को महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है। निदेशक खान, मनेश कुमार मीणा को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खगड़िया की उप विकास आयुक्त श्वेता भारती को सीतामढ़ी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

See also  दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे, न्यूक्लियर और सीमेंट प्लांट के लिए होगा MOU,गूगल-माइक्रोसाफ्ट समेंत 100 टेक कंपनियों को झारखंड दिखाएगा दम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now