सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में ऑटो-बाइक खरीदना हुआ महंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में ऑटो-बाइक खरीदना हुआ महंगा

पटनाः बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में मोटर वाहन टैक्स की दरों में बदलाव को मंजूरी दी गई है, जिसका असर बाइक, स्कूटी और ऑटो खरीदने वालों पर पड़ेगा। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, दोपहिया वाहनों पर वर्तमान एकमुश्त मोटर वाहन कर में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एकमुश्त कर देने वाले तीनपहिया वाहनों पर 1,000 रुपये अतिरिक्त मोटर वाहन कर देना होगा। इसके अलावा व्यापार (ट्रेड) कर की मौजूदा दर को चार गुना तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद बाइक, स्कूटी, ई-स्कूटर, ऑटो और अन्य तीनपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को पहले से अधिक टैक्स चुकाना होगा।

देखिये कैबिनेट के फैसले

Untitled design 2 9Untitled design 3 6Untitled design 4 5

See also  दिल्ली में तेज बारिश का कहर, पानी में बहा युवक नाले में जा गिरा; घटना का VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now