मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, राज्य के सभी सड़कों का जियो टैगिंग कराने को निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, राज्य के सभी सड़कों का जियो टैगिंग कराने को निर्देश

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे। विश्वस्तरीय सड़कें और मजबूत कनेक्टिविटी को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को बेहतर साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने नए सड़क निर्माण तथा पुरानी सड़कों के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण कार्यो को समयबद्ध, गुणवक्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सभी सड़कों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि उनकी वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो सके और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्षा ऋतु में सड़कों की स्थिति बिगड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था एवं सड़कों की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान दिया जाए। संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।

See also  पोस्टमॉर्टम हाउस में देह व्यापार का धंधा! डेडबॉडीज के बीच आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ दिखा शख्स, देखिये वायरल वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now