दिल्ली में National Stakeholders Consultation का समापन, ₹86,639 करोड़ के निवेश का हुआ MoU, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जो कदम बढ़ाया है वो रूकना नहीं चाहिए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

दिल्ली में National Stakeholders Consultation का समापन, ₹86,639 करोड़ के निवेश का हुआ MoU, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जो कदम बढ़ाया है वो रूकना नहीं चाहिए

रांचीः दिल्ली के ताज होटल में दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का समापन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव मौजूद रहे। झारखंड में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 86,639 करोड़ के निवेश का एमओयू मुख्यमंत्री की मौजूदगी में साइन हुआ।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने औद्योगिक विकास को लेकर एक कदम आगे बढ़ाया है, अधिकारियों की अब देखना होगा कि ये रूके नहीं। किसी भी राज्य या देश के समग्र विकास की सोच छोटे समय के लिए नहीं, बल्कि एक लंबे समय के लिए होती है और हम इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।अधिकारी हर योजना को एक निश्चित समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए धरातल पर उतारें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि औद्योगिक नीतियों में आदिवासी समूह के लिए जो 25% आरक्षण का प्रावधान है, विभाग उसे पुनः देखे और विचार करे कि इसे 25% से बढ़ाकर 50% कैसे किया जाए।

See also  राजद के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-राबड़ी और तेजस्वी के साथ रोहिणी आचार्या का नाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now