डेस्कः भारतीय रेलवे की नंदीग्राम एक्सप्रेस से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नांदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे को ‘हनीमून सूट’ की तरह सजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में संबंधित टिकट चेकर (TTE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
नवविवाहित जोड़े के सफर को यादगार बनाने के लिए ट्रेन के फर्स्ट AC कूप को किसी होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा दिया गया।यह घटना 6 जुलाई 2026 की है। जानकारी के अनुसार, बल्हारशाह से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जा रही 11002 नांदीग्राम एक्सप्रेस जब जालना स्टेशन पर रुकी थी, तभी एक दंपती ने निजी इवेंट डेकोरेशन सर्विस की मदद से अपने फर्स्ट एसी के दो-सीटर कूपे को सुहागरात के लिए सजवाया। बताया जा रहा है कि दंपती छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से सड़क मार्ग से जालना पहुंचे थे और वहीं से ट्रेन में सवार हुए। ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति ने जालना की एक निजी डेकोरेशन एजेंसी के माध्यम से बिना रेलवे की अनुमति के कूपे को सजवाया था।
नांदेड़ मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कूपे को नवविवाहित दंपति के लिए सजाने के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की
ड्यूटी पर तैनात TTE गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है#IndianRailways | #NandigramExpress | #Railway | #FirstAC | #Maharashtra pic.twitter.com/It7cQqKd0I
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ट्रेन नंबर 110002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के अंदर का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक फर्स्ट AC केबिन को गुब्बारों, तरह-तरह के फूलों और हजारों गुलाब की पंखुड़ियों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। केबिन की दीवार पर लाल रंग के अक्षरों में “I Love You” का संदेश भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेन के अंदर का नजारा किसी आलीशान होटल के कमरे जैसा लग रहा था, जिसने इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
टिकट चेकर पर क्यों गिरी गाज?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी सजावट के लिए एक बाहरी डेकोरेटर को बिना किसी अनुमति के फर्स्ट AC कोच के अंदर जाने दिया गया था। कूप के भीतर बाहरी और अनधिकृत व्यक्ति को घुसने देना नियमों के खिलाफ है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर ड्यूटी पर मौजूद टिकट चेकर को जिम्मेदार माना है। रेलवे का कहना है कि यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे के नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिसके कारण टिकट चेकर को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
A couple travelling in Train No. 11002 Nandigram Express on 6th July, 2026 had privately engaged a decorator online to decorate their 1st AC coupe.
The decorator’s entry into the coach at Jalna station was unauthorized and is viewed as a serious lapse. The concerned staff…
— South Central Railway (@SCRailwayIndia) July 8, 2026
डेकोरेटर पर भी रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज
रेलवे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डेकोरेटर के खिलाफ भी रेलवे अधिनियम के तहत बिना अनुमति ट्रेन में प्रवेश करने, बिना टिकट यात्रा करने और रेलवे परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।


