मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दर्जभर कंपनियों के साथ करेंगे MOU,झारखंड में होगा 1.35 लाख करोड़ का निवेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दर्जभर कंपनियों के साथ करेंगे MOU,झारखंड में होगा 1.35 लाख करोड़ का निवेश

रांचीः दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का गुरुवार को दूसरा और अंतिम दिन है। झारखंड सरकार ने देश की प्रसिद्ध दर्जनभर कंपनियों के साथ 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।प्रमुख कंपनियों में जिंदल की तीन (जिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबल) कंपनियों के साथ अलग-अलग करार होगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रूंगटा माइंस के साथ-साथ रूंगटा संस के साथ भी करार होगा।
खनन और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ये करार महत्वपूर्ण होंगे। टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट और वरुण वेबरेजेज के साथ भी करार की तैयारी की गई है।वरुण वेबरेजेज साफ्ट ड्रिंक बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इसके साथ ही उद्योग विभाग की दो नीतियों पर भी व्यवसायियों के साथ चर्चा की जाएगी।
झारखंड में अमलगम स्टील कंपनी के साथ करार को लेकर भी मसौदा तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को ही कई पर्यटन से जुड़ी कई कंपनियों के साथ झारखंड सरकार के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू पर साइन करने की तैयारी है। इसके लिए संबंधित विभागों के सचिव और मंत्री भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
झारखंड में हास्पिटैलिटी सर्विसेज को लेकर करार की तैयारी पूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ करार की पूरी तैयारी कर ली गई है। इन कंपनियों में प्रमुख रूप से नेट मैट्रसेज, ईज माई ट्रिप, रडिशन ग्रुप आफ कंपनीज, ओयो रूम्स, अंबुजा, सरोवर होटल, मेयफेयर, एचपीसी, टाटा मोटर्स, वीआरओ हास्पिटैलिटी सर्विसेज आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना बताई गई है।

See also  पलामू के MMCH मेडिकल कॉलेज में छात्रों का जबदस्त हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, सरकार को लिखी चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now