लोहरदगा में कांग्रेस का बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक,सह-प्रभारी डा. सीरिबेल्ला प्रसाद ने कहा- सभी मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2026

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर भवन में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सशक्त करने पर बल दिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी डा. सीरिबेल्ला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी, जिला प्रभारी आलोक कुमार दुबे, गुमला जिला प्रभारी शमशेर आलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार, बिशुनपुर विधानसभा प्रभारी सीमा सीता एक्का समेत कई वरिष्ठ नेताओं का जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी डा. सीरिबेल्ला प्रसाद ने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और बीएलए-2 पदाधिकारियों से अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

See also  अंबा प्रसाद ने JMM प्रवक्ता की तुलना मेंढ़क से कर दी, प्रेस कांफेंस में सांप वाले बयान के जवाब में बीन लेकर पहुंची

1 8

गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन मजबूत करें : केशव महतो कमलेश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में पूरी गंभीरता से भाग लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, एकजुटता और समर्पण को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।

2 8
मतदान का अधिकार बचाने की जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : सुखदेव भगत
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज और लोकतंत्र का प्रहरी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त मतदान के अधिकार की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

See also  Khan Sir ने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया...

3 8

समर्पित कार्यकर्ताओं को मिले संगठन में सम्मान : सुखैर भगत

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को संगठन, बीस सूत्री समिति, बोर्ड और निगमों में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। प्रदेश नेतृत्व से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्पण के अनुरूप जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया जाए। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

4 8
बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने का संकल्प
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ कमेटियों की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने सभी प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा एसआईआर अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मोहन दुबे, शाहिद अहमद, पवन गौतम, सलीम अंसारी, आलोक साहू, साजिद अहमद, सत्यजीत सिंह, प्रकाश उरांव, संतोषी उरांव, मोती निशीथ जसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दानिश अली, एनएसयूआई अध्यक्ष हरी भगत, हाजी सिकंदर, संतोष महतो, रविंद्र सिंह खेरवार, जुगल भगत, तनवीर गौहर, यूनुस अंसारी, सत्यदेव भगत सहित लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा, जिला, प्रखंड और पंचायत कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती तथा जनता के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

See also  बिहार के थाने में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

5 76 87 78 69 310 211 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now