झारखंड में 5 से 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, राज्य में अब भी 45 % कम वर्षापात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2026

झारखंड में 5 से 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, राज्य में अब भी 45 % कम वर्षापात

रांचीः बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने व साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में कम लेकिन बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में व्यापक असर पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पांच जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि छह जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम व खूंटी में भारी बारिश की संभावना है।
झारखंड में मानसून के प्रवेश के लगभग एक महीना हो गया है लेकिन राज्य में अबतक 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सभी 24 जिलों में बारिश की स्थिति सामान्य से कम है। झारखंड में एक जून से चार जुलाई तक सामान्य बारिश 226.3 मिमी है, लेकिन इस दौरान यहां 125.6 मिमी बारिश हुई है। रांची में अबतक 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां सामान्य वर्षापात 235 मिमी है, लेकिन इस दौरान यहां 201.2 मिमी बारिश हुई है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक बहरागोड़ा में 23 मिमी बारिश हुई, जबकि चाईबासा में 21 मिमी, जमशेदपुर में आठ मिमी व रांची के आकाश में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह रांची में हल्की बारिश हुई है और आसमान में बादल छाए हुए है। अगले पांच दिन झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

See also  झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now