देवघर में IT की रेड, बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2026

देवघर में IT की रेड, बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर छापेमारी

देवघर: जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के आवास पर शनिवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मोहनपुर स्थित आवास के साथ-साथ कुण्डा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित उनके दूसरे घर पर भी एक साथ की गई।

Sunita Devi Income Tax Raid
बिहार से जुड़े मामले की जांच
सूत्रों के अनुसार बलथर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने मुखिया सुनीता देवी से कई घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिहार से जुड़े किसी आयकर मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कई अधिकारी और जवान तैनात
छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी और एसएसबी के जवान जांच में लगे हैं। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम चार-चार इनोवा वाहनों के काफिले के साथ दोनों ठिकानों पर पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दिनभर इस छापेमारी की चर्चा होती रही। आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

See also  झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now