Jharkhand IPS Posting: ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2026

Jharkhand IPS Posting: ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने

रांचीः मंगलवार रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के पुलिस कप्तान को हटाने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार को झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में SSP और सरायकेला में SP की पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।
वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत थे।आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या के बाद सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडेय और सरायकेला के एसपी निधि द्विवेदी
को मंगलवार की रात हटा दिया था। दोनों को अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।

See also  सांसद विजय हांसदा की दिवंगत पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now