हेमंत सोरेन निकले रांची भ्रमण पर, कल्पना सोरेन के साथ पहुंच गए जोन्हा फॉल,पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2026

रांचीः रविवार को खुशनुमा मौसम का मजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची भ्रमण पर निकले। रांची शहर से दूर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जोन्हा फॉल गए और तस्वीरें खिंचवाई। कल्पना सोरेन ने इस दौरान अमरूद का भी स्वाद चखा। भ्रमण के दौरान आम लोगों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निपटारा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।


राज्य में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खुद सामने आये। पर्यटन ब्रांड एंबेस्टर के तौर पर मुख्यमंत्री ने कार चलाते हुए वीडियो के माध्यम से पर्यटकों को झारखंड की सुंदरता दिखाई और उन्हें राज्य में आने का न्यौता दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC-IG-DIG-SP ने की मुलाकात, सोमवार को भी कई अधिकारियों ने की थी CM आवास में शिष्टाचार भेंट

प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है।यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। झारखंड के किसी भी कोने में आप चले जाइए, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी। झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है, जोहार।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now