डेस्कः अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट ने इस मामले में अपना पहला बयान जारी किया है,जिसमें कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इस्तीफों की पुष्टि की है। इससे पहले पूरे दिन मीडिया में उनके इस्तीफे की खबरें छाई रहीं, लेकिन अब इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है।राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के पर इस प्रकरण के सामने आने के बाद से सवाल उठ रहे थे। लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे थे, इतना ही नहीं, शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा होती रही। शनिवार को दोपहर बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने दोनों व्यक्तियों के इस्तीफे की पुष्टि की।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है; इसमें कहा गया है, “श्री राम मंदिर (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं… pic.twitter.com/RjTgRdacu9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की तलाश जारी है।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ बैंक के कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रविवार को पुलिस इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां करेगी। बताया जा रहा है कि अनुकल्प मिश्रा की भूमिका भी मास्टरमाइंड के तौर पर निकलकर सामने आ रही है।
जब चंपत राय के शिष्य रोने लगे
सूत्रों के अनुसार चंपत राय चढ़ावा चोरी विवाद में मीडिया के सामने आएंगे और हर सवाल का जवाब भी देंगे। हालांकि, यह तब होगा जब एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट सामने आ जाएगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच चंपत राय के कुछ शिष्य उनपर लगे आरोपों पर फूट-फूट कर रोने लगे। चंपत राय के शिष्य रहे नरेश चौहान ने रोते हुए कहा कि देश के किसी शंकराचार्य में दाग हो सकता है, लेकिन चंपत राय में नहीं। नरेश चंपत राय के गांव के पास के गांव के रहने वाले हैं। अभी फरीदाबाद में रहते हैं।
अब तक 8 गिरफ्तार
मालूम हो कि चढ़ावा चोरी मामले मे जिन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है उनमें चंपत राय के ड्राइवर रह चुके करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल हैं। टिन्नू की धांधली की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं। चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव सहित अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद ये सभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट में कितने सदस्य
चंपत राय और अनिल मिश्र के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की घटकर अब 12 हो गई है।फरवरी 2025 में कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद ट्रस्ट में खाली हुए एक पद पर कृष्णमोहन को सदस्य बनाया गया था, लेकिन अयोध्या राजपरिवार के वंशज विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से खाली हुआ पद अभी तक भरा नहीं गया है। 5 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण और संचालन के लिए ट्रस्ट बनाने की जानकारी लोकसभा में दी थी। पीएम मोदी की घोषणा के अनुरुप ही ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का गठन हुआ। जिसमें कुल 15 सदस्य होते हैं।


