खान सर के कोचिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से बाहर निकाले गए स्टूडेंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2026

खान सर के कोचिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से बाहर निकाले गए स्टूडेंट

पटना: मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान, खान ग्लोबल स्टडीज में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कोचिंग में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।खान सर उर्फ फैजल खान के खान ग्लोबल स्टडी सेंटर परिसर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।


जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद संस्थान में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही परिसर में धुआं फैलने लगा, जिसके बाद लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि संस्थान प्रबंधन और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को तेजी से नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
फायर सेफ्टी सिस्टम ने वक्त रहते बुझा दी आग
जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान के एक भाग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद धुआं उठा और आग लग गई। घटना के वक्त कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में स्टूडेंट और स्टाफ मौजूद था। आग लगते ही बिल्डिंग में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गए और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसकी वजह से आग फैलने से पहले ही अपने आप रुक गई।

See also  CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now