रामगढ़-बोकारो रोड़ NH-23 पर बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2026

रामगढ़-बोकारो रोड़ NH-23 पर बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

डेस्कः रामगढ़-बोकारो मार्ग के NH 23 पर बारलोंग स्थित‎ सम्राट होटल के पास बुधवार देर शाम ‎हुई भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोगों‎ की मौत हो गई। वहीं, दो रेलकर्मी घायल हो गए।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक ऑटो गोला से रामगढ़ की ओर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो बस के अंदर समा गया। उसमें सवार सभी चार ड्राइवर समेत यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
चारों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसमें ऑटो चालक और सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी है। बताया गया कि रिया किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रही थी।
जबकि रविरंजन भारती एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पतरातू रेलवे में लोको पायलट हैं। रवि रंजन भारती ने बताया कि मुरी से ड्यूटी करके वापस पतरातू लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया फिर रांची रेफर कर दिया गया।

See also  असम के लिए आज का दिन मतदान का नहीं, अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य तय करने का दिन है, कल्पना सोरेन ने कहा-'संघर्ष रुकेगा नहीं, जीतेगा'

1200 675 26999471 thumbnail 16x9 accident
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now