- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad

लखनऊ के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग,15 लोगों की मौत, जान बचाने को गेमिंग जोन की छत से कूदे लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2026

लखनऊ के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग,15 लोगों की मौत, जान बचाने को गेमिंग जोन की छत से कूदे लोग

डेस्कः उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण अग्निकांड हुआ। अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के समय इमारत में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
शुरुआत में इस घटना को कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर संचालित था और न ही कोई लाइब्रेरी चल रही थी। अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित था, जहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे।
आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के बाथरूम में फंसे होने की अपुष्ट सूचना भी सामने आई थी, लेकिन बाद में राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कई लोग इमारत से बाहर निकलने के लिए छज्जों और अन्य हिस्सों का सहारा लेते नजर आए। एक शख्स ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, आग हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी। बिल्डिंग के निचले हिस्से में एक पेट शॉप भी चल रही थी, जिसमें कई पालतू जानवर मौजूद थे।राहत एवं बचाव टीमों ने समय रहते जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
कई घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर भेजा गया
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाले गए कई लोग घायल अवस्था में मिले। चार घायलों को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।’


प्रधानमंत्री ने हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

See also  रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो कंपनियों से 58 करोड़ कमाई का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now