- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

तेजप्रताप यादव उज्जैनी से मिलने जबरन घर में घुसे, अनुष्का के भाई आकाश ने पूर्व मंत्री पर कराई FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2026

तेजप्रताप यादव उज्जैनी से मिलने जबरन घर में घुसे, अनुष्का के भाई आकाश ने पूर्व मंत्री पर कराई FIR

पटनाः एक बार फिर विवादों में हैं, तेज प्रताप यादव। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गाहे बगाहे चर्चा में बने रहते हैं। तेजप्रताप यादव पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आकाश के अनुसार, तेजप्रताप यादव ने उनसे कहा है कि अगर उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो उज्जैनी (अनुष्का की बेटी) का अपहरण करा दिया जाएगा। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव पर पटना के कोर्ट मुकदमा दर्ज करा दिया है।आकाश का आरोप है कि अनुष्का की बेटी उज्जैनी से मिलने तेज प्रताप जबरन घर में घुस आए थे।
कोर्ट पहुंचा मामला
आकाश यादव ने मीडिया को ये बताया है कि पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की वजह से उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताकर विदेश से फोन करके धमकाया गया है। आकाश यादव ने कोर्ट में दायर मुकदमा के साथ पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी लगाई है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके पास आरोप साबित करने के लिए पुख्ता सबूत भी है। आकाश यादव का आरोप है कि जब वो 6 जून को राजस्थान में थे। उस वक्त तेज प्रताप और उनका पीए मोतिलाल यादव जबरन घर में घुस गए।
आकाश की शिकायत क्या है?
आकाश की शिकायत के मुताबिक तेज प्रताप यादव जबरन उसके घर में आते जाते रहते हैं। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उज्जैनी से मिलने के लिए जबरन घर में घुसने की कोशिश हुई। उन्होंने यानी तेज प्रताप ने जब मां और बहन ने गेट नहीं खोला, तो शौच जाने का बहाना करके घर में घुसे फिर नहीं निकले। उसके बाद आकाश के मुताबिक उन्होंने मोतिलाल को फोन किया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के घर में घुसने और उज्जैनी को ले जाने के प्रयास, ये सब क्या है। उसके बाद तेज प्रताप यादव से फोन पर बात हुई। आकाश यादव के मुताबिक उन्हें धमकी दी गई और कहा गया कि उज्जैनी से मिलने से रोका तो भांजी का अपहरण करवा देंगे।
तेज प्रताप यादव पर आरोप
आकाश की शिकायत के मुताबिक तेज प्रताप यादव के पीए ने बाद में फोन कर बातचीत को गुप्त रखने की सलाह दी। इसके साथ हिदायत भी। उसके बाद उन्हें एक विदेशी नंबर से फोन आया। उस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया, गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने दस जून को पटना के पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दी थी। लेकिन एफआईआर नहीं किया गया। कोर्ट ने नालिसी केस दायर कर दिया।
कौन है उज्जैनी?
ध्यान रहे कि उज्जैनी का जन्म इस वर्ष के फरवरी महीने के पहले सप्ताह में हुआ था। वो अनुष्का यादव की बेटी है। जब तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका नाम इन दोनों से जोड़कर बदनाम करने की साजिश चल रही है। तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका नाम जोड़ा जा रहा है। उनका संबंध यानी अनुष्का का संबंध आकाश भाटी से है। उसके बाद से ये मामला ठंडे बस्ते में था। लेकिन आकाश यादव के कोर्ट पहुंचने से मामला फिर से गर्मा गया है।
क्या था पूरा मामला?
ध्यान रहे कि अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट कर तेज प्रताप यादव फंस गए थे। तत्काल पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। परिवार ने दूरी बना ली थी। उसके बाद उस पोस्ट के जरिए ये भी बात सामने आई कि दोनों कई सालों से एक दूसरे से रिलेशन में हैं। बाद में पोस्ट हटा दिया गया। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनका हैंडल हैक किया गया था। उशके बाद तेज प्रताप और उनके परिवार लालू यादव और मां राबड़ी देवी के साथ कुछ रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल ही रही थी कि आकाश यादव ने कोर्ट में एक नया मामला ले जाकर डाल दिया।

See also  बिहार में चुनाव से पहले आएगा राजनीतिक भूचाल, इस बार BJP का बनेगा CM, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद के पिता का बड़ा बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now