रांचीः झारखंड आंदोलनकारी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पदम भूषण सम्मान 2026 दिया गया। दिशोम गुरु को ये सम्मान मरनोपरांत आदिवासी समाज के नायक के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए दिया है। गुरुजी को ये सम्मान आदिवासी जननेता के रूप में समाज सुधारक की भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।
जननायक-ट्राइबल ऑइकॉन शिबू सोरेन
शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है। बिहार और झारखंड विधानसभा के सदस्य के साथ ही वो लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के रूप में भी अपना योगदान दिया। पदम अवार्ड पाने वालों की लिस्ट में शिबू सोरेन का नाम भी शामिल हो गया है ट्राइबल आईकॉन और जननायक लिखकर उनका सम्मान किया गया है।
शिबू सोरेन की तस्वीर पदम पुरस्कार पाने वालों के फेहरिस्त में देखकर उनकी बहू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भावनाएं लिखी। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लिखा कि आज पूरा झारखंड गौरवान्वित है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे बाबा और हम सभी के अभिभावक स्वर्गीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान मिलना उन दशकों लंबे संघर्षों, बलिदानों और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्र की ओर से मिला सम्मान है।
यह पुरस्कार झारखण्ड आंदोलन की भावना, आदिवासी स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के प्रति बाबा के समर्पण को देश का नमन है।
दिशोम गुरु अमर रहें।
आज पूरा झारखण्ड गौरवान्वित है।
मेरे बाबा और हम सभी के अभिभावक स्वर्गीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान मिलना उन दशकों लंबे संघर्षों, बलिदानों और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्र की ओर से मिला सम्मान है।
यह पुरस्कार झारखण्ड आंदोलन की भावना, आदिवासी स्वाभिमान… https://t.co/ffcH89uEgl
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 17, 2026







