मिसिर बेसरा गुट की कैडर बुरूई बोदरा पुलिस की शरण में, पुष्पा महतो ने झाड़ग्राम में किया सरेंडर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2026

मिसिर बेसरा गुट की कैडर बुरूई बोदरा पुलिस की शरण में, पुष्पा महतो ने झाड़ग्राम में किया सरेंडर

रांचीः सारंडा के मिसिर बेसरा गुट की कैडर बुरूई बोदरा अब झारखंड पुलिस की शरण में पहुंच गयी है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इसका सरेंडर नहीं कराया है।

WhatsApp Image 2026 06 12 at 8.29.07 AM

उधर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की 10 लाख की इनामी जोनल कमांडर पुष्पा महतो उर्फ शकुंतला उर्फ वर्षा उर्फ पेरी, पति अतुल महतो ने पश्चिम बंगाल की झाड़ग्राम पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। पुष्पा झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलपहाड़ी, मेचुवा की निवासी है। इस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। यह माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर और एक करोड़ के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर गुट की है। यह असीम मंडल के साथ ही सारंडा में थी।
दो नक्सलियों पर इनाम की घोषणाः झारखंड में सक्रिय दो भाकपा माओवादी पर इनाम राज्य सरकार ने घोषित कर दी है। इनमें खूंटी जिला के अड़की निवासी जोनल कमांडर चंदन लोहरा पर 10 लाख और चाईबासा जिले के सोनुवा की एरिया कमांडर रिसिव उर्फ उषा पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है।

See also  रांची के अनगड़ा में सरना झंडा उखाड़ने के बाद तनाव, फिर से लगाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now