डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मंगलवार को 12 साल पूरे हुए, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की नौ जून, 2024 को तीसरी बार शपथ ली थी। मोदी ने अपने कार्यकाल के 4398 दिन पूरे करते हुए सबसे लंबे समय तक पीएम रहने के जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। इस अवसर पर बीजेपी ने मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आदि शामिल हुए। देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू 1952 के बाद चुनी गई सरकार के तौर पर 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक पीएम रहने वाले नेता बन गए हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री के तौर पर आजादी के बाद बिखरे हुए भारत को संस्थागत रूप दिया और राष्ट्र निर्माण का बीढ़ा उठाया था , जिसे नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत बनाने की आधार शिला रखी और 21वीं सदी के भारत को एक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर खड़ा कर दिया है। देश और दुनिया के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आगे क्या?
पंडित नेहरू से आगे निकले नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल का सफर पूरा कर लिया है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजाद भारत में संविधान लागू होने के बाद 13 मई 1952 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद नेहरू लगातार 4397 दिन यानी 12 साल 14 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे. पीएम मोदी ने 9 जून को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री का नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 4398 दिन यानी 12 साल 15 दिन पूरे कर लिए हैं।पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर की शपथ ली थी। इसके बाद 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में पीएम पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हालांकि, नेहरू 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन 1952 में लोकसभा चुनाव के पहले तक वो पांच साल अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। नेहरू 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। ऐसे में पंडित जवाहर लाल नेहरू का पूरा कार्यकाल तो 6130 दिन होता है, लेकिन इसमें से करीब 5 साल वो अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री रहे।
रिकॉर्ड बना, अब अग्निपरीक्षा की बारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सियासी तौर पर बीजेपी को मजबूती मिली है,जिसका नतीजा है कि देश के डेढ़ दर्जन राज्यों में उसकी सरकार है। बंगाल से लेकर राजस्थान तक असम से लेकर गुजरात तक बीजेपी की सरकार है। नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना नरेंद्र मोदी की सियासी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है। देश की सत्ता में लगातार तीन बार आना और टिके रहना मोदी ब्रांड की ताकत दिखाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है, लेकिन अब आगे बारी अग्निपरीक्षा की है। पीएम मोदी के सामने अब एजेंडा विकसित भारत बनाने के साथ-साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का है। साल 2026 भारत के लिए ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’का साल बन चुका है। मोदी सरकार का लक्ष्य अगले दो से तीन सालों में भारत की जीडीपी को उस मुकाम पर पहुंचाना है जहां हम जर्मनी और जापान को पछाड़कर अमेरिका और चीन के ठीक पीछे खड़े हों।


