रांची में होटल कैपिटोल हिल के संचालक से प्रिंस खान ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, संजय भाटिया के पास विदेशी नंबर से आया कॉल

रांची में होटल कैपिटोल हिल के संचालक से प्रिंस खान ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, संजय भाटिया के पास विदेशी नंबर से आया कॉल

रांचीः पाकिस्तान में छिपे धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर राजधानी में दूसरे दिन गुरुवार को भी रांगदारी मांगी गयी। इस बार रांची के मेन रोड़ स्थित होटल कैपिटोल हिल के संचालक संजय भाटिया उर्फ टिनू भाटिया को निशाने पर लिया गया है। उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। नहीं देने पर उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गयी है।
रंगदारी विदेशी फोन नंबर से वॉयस और वाट्सएप कॉल कर मांगी गयी। सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान ने अपने मैसेज में पहले लिखाः जोहार टिनू भाटिया जी, फिर रंगदारी की मांग की। मैसेज में कहा गया है कि व्यवसायी के पूरे परिवार की उनके गुर्गो ने रेकी कर ली है। एक इशारे पर रांची के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत टिटोस रेस्टोरेंट जैसी घटना के लिए तैयार रहें।
इधर रांची पुलिस के अधिकारी टिनू भाटिया के पीपी कंपाउंड स्थित घर मामले की जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस अधिकारी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। पुलिस प्रिंस खान से जुड़े पुराने मामले में शामिल बदमाशों की भी कुंडली खंगाल रही है। मामले में देर रात तक व्यवसायी की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी। भाटिया परिवार के एक अन्य सदस्य अभिमन्यू भाटिया उर्फ लव भाटिया का पूर्व में अपहरण भी हुआ था, लेकिन पुलिस ने उन्हें तक सकुशल बरामद कर लिया था। दो जून को रांची के होटल जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी प्रिंस खान के नाम पर मांगी गयी थी।
पहले कब-कब रांची के कारोबारी से मांगी रंगदारी
मार्च 2026ः रांची के अलबर्ट एक्का चौक के पास स्थित दवा कारोबारी जयहिंद फार्मा के संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी।
जनवरी 2026ः रांची के एयरपोर्ट इलाके में टीटोस रेस्टोरेंट कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी। फिर नहीं देने पर प्रिंस खान के गुर्गो ने रेस्टोरेंट में जाकर फायरिंग की, जिसमें एक वेटर मारा गया था।
आठ मार्च 2026ः नामकुम के कुटियातु निवासी जमीन कारोबारी सतीश कुमार महतो से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी।
सितंबर 2025ः व्यवसायी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी प्रिंस खान के नाम पर मांगी गयी थी। उन्होंने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

See also  कांग्रेस के 'इंदिरा भवन' में क्यों हैं बागी वीपी सिंह, गुलाम नबी आजाद जैसे 'बागियों' की तस्वीरें जान कर हो जाएंगें हैरान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now