बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिला तीन युवकों का शव, इलाके में फैली सनसनी

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिला तीन युवकों का शव, इलाके में फैली सनसनी

बोकारोः राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह तीन युवकों के शव GRP बोकारो ने बरामद किया‌। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक की है।पुलिस को घटनास्थल के समीप से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आए हैं, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों में से एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है। वह सूरजलाल सोरेन का पुत्र और गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव का निवासी बताया गया है। वहीं, दूसरा युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जाता है।

See also  जमशेदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग,बागबेड़ा में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now