धनबाद: बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी के बहीयरडीह में अवैध कोयला खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। बुधवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि 2 जून को हुई छापेमारी में करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी का सिलसिला नहीं रुका। लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में अब भी अवैध खनन जारी है


