रामगढ़ में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2026

रामगढ़ में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

रामगढ़ः गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर अपराधियों ने मंगलवार देर रात फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक से आये और चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गये. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मी बाल बाल बच गया है। गोली चलने के बाद इलाके में भय का माहौल है।
पुलिस कर रही जांच
इस मामले की जानकारी गिद्दी थाना पुलिस को दी गई है।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दूबे गैंग ने ली है। इसके साथ राहुल दूबे गैंग की ओर से आनंद जैन को अंतिम चेतावनी दी गयी।

See also  सुप्रीम कोर्ट का झारखंड बीजेपी को निर्देशः विपक्ष का नेता करे नामित ताकि हो सके सूचना आयुक्त का चयन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now