रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के विभाग की मंगलवार को समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले को लेकर मैराथन बैठक की। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को कई निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धान क्रय और उसकी राशि को लेकर एक किसान से ऑनलाइन बातचीत की और समस्याओं को समझकर उसके निदान का निर्देश दिया।
आज पूर्वी सिंहभूम जिले के केसरदा पंचायत के एक किसान श्री उपाध्याय जी से ऑनलाइन बातचीत हुई। इस दौरान उनसे धान क्रय और उसकी राशि के बारे में जानकारी ली।
इस बार राज्य के लाखों किसानों से 1206 करोड़ का धान सरकार के द्वारा खरीदा गया जिन्हें राज्य स्थित राइस मिल्स में प्रोसेस भी किया… pic.twitter.com/UK98jK7KI6— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 2, 2026
खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने दिशा-निर्देश दिए कि -
🎯 हर महीने की 6 और 18 तारीख को जो आहार दिवस मनाया जाता है, वह अच्छी पहल है, उसमें पदाधिकारियों को जाने के लिए प्रेरित करें।
🎯 धोती लूंगी साड़ी योजना का आंकलन कर रिपोर्ट सबमिट करें।
🎯 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में व्यवस्था बेहतर करने का प्लान सबमिट करें।
🎯 विभाग व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को जल्द से जल्द शुरू करने की ओर बढ़े जिससे अनाज के लॉजिस्टिक और सप्लाई चैन की निरंतर निगरानी हो सके।
🎯 धान अधिप्राप्ति का इस बार बेहतर प्रदर्शन किया गया है। वर्ष 2025-26 में ₹1206 करोड़ वितरित किए गए, इसे और आगे बढ़ाएं।
🎯 दलहन की अधिप्राप्ति के लिए राज्य के सिदकोफेड के साथ सामंजस्य बनाकर प्लान सबमिट करें।


