सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री दंपति से मारपीट,हिरासत में 6 पैंट्री कर्मी

सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री दंपति से मारपीट,हिरासत में 6 पैंट्री कर्मी

अररियाः सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को फारबिसगंज पहुंचते-पहुंचते बड़े बवाल में बदल गया।महिला यात्री और उसके पति के साथ कथित मारपीट से नाराज यात्रियों ने ट्रेन में चेन पुलिंग कर विरोध प्रदर्शन किया।
सीमांचल एक्सप्रेस में मारपीट: स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ट्रेन करीब एक घंटा 45 मिनट तक रुकी रही। मौके पर पहुंची RPF और GRP की टीम ने हालात को नियंत्रित किया और छह पेंट्रीकार कर्मियों को हिरासत में लिया।
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से शुरू हुआ विवाद: जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज निवासी महिला अपने पति के साथ बीएड परीक्षा देकर दिल्ली के आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार हुई थीं। आरोप है कि जनरल कोच की कई सीटों पर पेंट्रीकार कर्मियों ने कब्जा कर रखा था। सीट मांगने पर विवाद शुरू हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गयी।
चेन पुलिंग के बाद रेलवे ट्रैक पर बढ़ा तनाव: फारबिसगंज स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। केजे-64 रेलवे फाटक के समीप यात्रियों ने अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।इसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में यात्रियों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और आरोपित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
RPF और पुलिस ने संभाला मोर्चा: घटना की सूचना मिलते ही RPF प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, GRP और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।अधिकारियों ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया और घायल यात्री को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में छह पेंट्रीकार कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

See also  पूर्व IPS शिवदीप लांडे का अररिया या जमालपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now