बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला, हुगली में ज्ञापन सौंपने जाते वक्त हुई मारपीट

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला, हुगली में ज्ञापन सौंपने जाते वक्त हुई मारपीट

डेस्कः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के हिंसक टकराव का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। इसके अगले ही दिन रविवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हुगली में हमला किया गया। वह कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। तभी प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया।उनके साथ मारपीट भी की गई।इस दौरान प्रदर्शनकारियों काले झंडे दिखाए और चोर-चोर के नारे भी लगाए।इससे पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था।अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दूर से उनपर पत्थर फेंका गया। ये पत्थर कल्याण बनर्जी के सिर पर लगा, जिससे चोट खाकर वो जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है। टीएमसी सांसद ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। इस हमले के दौरान मौके पर जवान तैनात थे। उन्होंने कल्याण बनर्जी को सहारा भी देने की कोशिश की, लेकिन सिर पर चोट लगने की वजह से वो नीचे गिर गए।
अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमला
इसके पहले दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी हमला कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर शहर में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक पर पत्थर, अंडे फेंके। उन्हें गालियां भी दी। सांसद ने क्रिकेट हेलमेट पहनकर और अपने सहयोगियों की मदद से भीड़ से किसी तरह बच निकले और अपनी जान बचाई।
अभिषेक बनर्जी पर उस वक्त हमला हुआ जब वो हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे। ये हिंसा चुनाव के बाद हुई थी।हमले के बाद उन्होंने दावा किया कि BJP कार्यकर्ता उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने नेता के साथ हाथापाई की और ‘चोर, चोर’ के नारे भी लगाए।

See also  रांची में तेज हवा से एक रेस्त्रां का रूफटॉप का शेड गिरा,4 कार और 6 बाइक क्षतिग्रस्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now