पटना:भारत की राजधानी दिल्ली के साथ पटना भी भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग के साथ पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवा ने दिन के साथ रात को काफी गर्म कर दिया है।पटना में 15 वर्षों में सबसे गर्म (Patna Heatwave रविवार की रात रही। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, 2012 में 24.0 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।राजधानी सहित दक्षिण भागों में गर्म और शुष्क हवा के कारण लू जैसे हालात बने हुए हैं।
दक्षिण बिहार में लू का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण बिहार उत्तर बिहार की तुलना में अधिक गर्म और शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में लू को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के सात शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। डेहरी, औरंगाबाद एवं कैमूर में लू की स्थिति बनी रही। डेहरी का अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री, औरंगाबाद का 44.5 डिग्री एवं कैमूर का 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी में पुरवा और पछुआ हवा के प्रभाव से मंगलवार सुबह में उमस वाली गर्मी एवं दोपहर में तपिश परेशानी करेगी। अगले दो दिनों के बाद कई जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ मौसम में सुधार के आसार हैं।
उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी
उत्तर बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी वर्षा (Bihar Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया के बैसा में 38.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पटना में 15 वर्षों में मई में न्यूनतम तापमान
| वर्ष | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|
| 2025 | 21.6 |
| 2024 | 20.8 |
| 2023 | 15.8 |
| 2022 | 20.6 |
| 2021 | 20.6 |
| 2020 | 20.8 |
| 2019 | 22.4 |
| 2018 | 21.1 |
| 2017 | 19.5 |
| 2016 | 19.5 |
| 2015 | 23.1 |
| 2014 | 21.5 |
| 2013 | 20.1 |
| 2012 | 24.0 |
| 2011 | 22.1 |
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 38.2 | 28.2 |
| गयाजी | 43.0 | 26.5 |
| भागलपुर | 36.0 |


