रांची से लापता अदिति का कोई सुराग नहीं, परिवार का टूटा सब्र, लोगों के साथ सड़क पर उतरे, इनाम की राशि एक लाख की गई

रांची से लापता अदिति का कोई सुराग नहीं, परिवार का टूटा सब्र, लोगों के साथ सड़क पर उतरे, इनाम की राशि एक लाख की गई

रांचीः सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से डेढ़ साल की अदिति पांडेय बीते 16 दिनों से लापता हे। अब तक पुलिस बच्ची का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अदिति से जुड़ा कोई क्लू नहीं मिला है। इधर बच्ची का पूरा परिवार उसके मिलने की आस लगाए बैठा है, लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। रविवार को परिवार सड़क पर उतर आया। उनके समर्थन में सैकड़ों लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। अदिति की मां अंकिता ने बताया कि 16 दिनों से बेटी को नहीं देखा है। इतनी भीषण गर्मी में न जाने उनकी बच्ची कहां और किस हाल में होगी।

इनाम राशि दोगुनी की गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने अदिति के बारे में सूचना देने वाले को अब एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।पुलिस ने अदिति की तीन तस्वीरों के साथ नया पोस्टर भी जारी किया है और लोगों से किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। अदिति के लापता होने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कई दिनों तक इलाके के नालों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया।
नाले में गिरने की आशंका
वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदिति के नाले में गिरने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।लापता होने के बाद कई दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण नालों में पानी का बहाव काफी तेज और गहरा हो गया था। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।पुलिस ने कहा है कि एक बार फिर अदिति के घर के आसपास के इलाके से लेकर स्वर्णरेखा नदी तक विशेष सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाया जाएगाताकि हर संभावित जगह की जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द से जल्द अदिति के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

See also  सारंडा में घिरा मिसिर बेसरा! साथ छोड़ रहे नक्सली, मिसिर बेसरा की सरेंडर की चर्चाएं तेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now