झारखंड में शीतलहर दस्तक देने को तैयार, रांची के आसमान में छाया बादल ,यहां तापमान शून्य डिग्री तक जाएगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2023

THAND

THANDरांची : झारखंड में शीतलहर का असर दिखना शुरू हो गया है। रांची में ठंड का आलम ये है कि सुबह सुबह सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो पाया लोगों को। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ है। कोहरा होने की वजह से तापमान थोड़ा सा बढ़ा है लेकिन कोहरा छटते ही शीतलहर का असर दिखने लगेगा।शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे चला गया वही कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे चला गया।शनिवार को राजधानी रांची का तापमान 12 डिग्री, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का 13 डिग्री सेल्सियस है।हालांकि रांची, डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के आसमान में बादल छाये हुए है। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया था। अगले 15 दिनों में कांके का तापमान तेजी से गिरेगा और जनवरी के पहले हफ्ते में तापमान शून्य तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।
जहां एक ओर जनवरी के पहले हफ्ते में कांके का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच सकता है वही राजधानी में तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंड जिला गढ़वा रहा जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया था।

See also  भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में खौफ, बोला- अगले 10 दिन में कुछ भी होने का डर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now