मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर उठाया बड़ा कदम, जलसंकट को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर उठाया बड़ा कदम, जलसंकट को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिया निर्देश

रांचीः झारखंड में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को आदेश दिया है कि कार्यालयों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी बोर्ड लगाकर प्रदर्शित की जाए ताकि राहगीरों और आम जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तुरंत टैंकरों से पानी की आपूर्ति, चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं।

 

See also  रांची के मोरहाबादी में अतिक्रमण हटाने का विरोध, देर रात 100 से ज्यादा दुकानों को हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरे दुकानदार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now