रांचीः झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ जारी प्रेस नोट के अनुसार झारखंड के 2 सीटों के अलावा देश के 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होंगे।बता दें कि झारखंड में एक राज्यसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद से 2025 से ही खाली है। वहीं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी 21 जून को खत्म होने वाला रहा है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी कोई घोषणा नहीं की है। सत्ताधारी दलों झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच अभी सहमति बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार एकजुटता दिखाने पर सत्ताधारी गठबंधन दोनों सीटें निकाल सकता है।
चुनाव का पूरा कार्यक्रम
1 जून 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
8 जून तक उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने का मौक।
9 जून को नामांकन पत्रों की जांच।
11 जून तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का मौका।
18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
18 जून को ही शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी।
20 जून तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


