बिहार में एनकाउंटर के डर से अपराधी ने गंगा नदी में बहाए हथियार, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

हार में एनकाउंटर के डर से अपराधी ने गंगा नदी में बहाए हथियार, देखिये VIDEO

डेस्कः बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अब तक करीब आधा दर्जन एनकाउंटर हो चुके है। अपराधियों को खदेड़-खदेड़ कर गोली मारी जा रही है। बिहार में चल रहे इस ऑपरेशन का अब अपराधियों पर असर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने के संदेश गोली चलाओगे तो गोली खाओगे का असर एक अपराधी पर इतना हुआ कि उसने गंगा नदी में अपने हथियार को प्रवाहित कर दिया।
हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामलों में रहा है शामिल
मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया इलाके का है. यहां रहने वाला कैलाश मंडल लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसे एहसास हुआ कि बिहार में अब पुलिस का रवैया पूरी तरह बदल चुका है और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है।
गंगा घाट पर ली अपराध छोड़ने की कसम
बताया जा रहा है कि इसी डर और बदलाव के माहौल के बीच कैलाश मंडल ने अपराध छोड़ने का फैसला लिया। वह सुल्तानगंज के पवित्र गंगा घाट पहुंचा और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उसने अपने पास मौजूद अवैध हथियारों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। हथियार बहाने के बाद उसने हाथ जोड़कर प्रण लिया कि अब वह दोबारा किसी भी आपराधिक घटना में शामिल नहीं होगा।


इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
गंगा तट पर एक कुख्यात अपराधी द्वारा हथियार छोड़ने और अपराध से तौबा करने की खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और पुलिस के सख्त रुख की वजह से अब अपराधियों में डर पैदा हो रहा है। लोगों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से बड़े-बड़े अपराधियों के हौसले टूट रहे हैं।

See also  मनीष कश्यप की पटना में पिटाई, विवाद के बाद PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now