झारखंड के 6 जिलों में पारा 40 के पार, गढ़वा में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

झारखंड के 6 जिलों में पारा 40 के पार, गढ़वा में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रांचीः झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के 6 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार कर चुका है। सुबह में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो रहे है। हालांकि कई इलाकों में दोपहर के बाद आंधी, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को गढ़वा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पलामू में 43.4 डिग्री, जमशेदपुर में 41.8 डिग्री बोकारो में 41.2 डिग्री, सरायकेला में 41.1 डिग्री और चाईबासा में 40.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। रामगढ़ में पारा 40 डिग्री पहुंच गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 606 मिली बारिश सरायकेला में रिकार्ड की गई। रांची में दिनभर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। यहां का तापमान 38.5 डिग्री रहहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में गर्मी, उमस, आंधी और बारिश का मिला-जुला असर जारी रहेगा।
जानिये 25 मई तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम
21 मईः गोड्डा, साहिबगंज, दुकमा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
23 से 25 मईः गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची में भी आंधी चलने की संभावना है।

See also  झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, फसलों पर जमी बर्फ की चादर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now