PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, इटली की पीएम ने शेयर किया VIDEO

PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, इटली की पीएम ने शेयर किया VIDEO

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर है। इसी दौरान वो ईटली पहुंचे जहां उन्होंने टली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है। मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Thank you for the gift.”


मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है।प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।


कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा, “सुना मोदी जी अभी किसी को टॉफी देने गए। पारले मेलोडी हंसने वाली बात नहीं है। हमें भी शुरू में लगता था मज़ाक हो रहा है, लेकिन यह सच में हो रहा है. मेलोडी टॉफी का नाम है।”
3 साल पुराना हेशटैग #Melodi हुआ ‘चॉकलेटी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले तीन साल में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जहां-जहां मुलाकात की, सोशल मीडिया पर #Melodi हेशटैग के साथ पोस्ट शेयर की। इस बार सरप्राइज की बारी पीएम मोदी की थी। स्कैंडिनेवियाई देशों के दौरे से लौटते हुए मोदी इटली में रुके। वहां उन्होंने पीएम मेलोनी को पार्ले की मेलोडी चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट किया। ये उस हेशटैग को सेलिब्रेट करने के लिए था, जो पिछले कुछ अर्से से इटली-भारत के मजबूत होते रिश्ते का प्रतीक बन गया है। परंपरा निभाते हुए मेलोनी ने मोदी से मिले इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल है।
COP28 के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने हैशटैग के साथ पोस्ट किया। 


G20 के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मेलोनी ने इसी हैशटैग के साथ पोस्ट किया था।


जॉर्जिया मेलोनी कई बार हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं।

See also  2 लाख की कंपनी बनाई और हड़प ली 103 एकड़ जमीन, झारखंड के जमीन घोटाले की पूरी कहानी


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं-PM हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now